कुट्टू की पकौड़ी बनाने को लेकर यूपी में 2 बहनों में हुआ झगड़ा, छोटी बहन ने सल्फास खाकर दी जान

मेरठ (यूपी) में कुट्टू की पकौड़ी बनाने को लेकर 2 बहनों में झगड़ा हो गया जिसके बाद छोटी बहन ने कथित तौर पर सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली है। सल्फास खाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। परिवार में 7 बहनें, एक भाई और मां है।

Load More