कंट्री सिंगर सीजे बीच का 22 साल की उम्र में कार हादसे में हुआ निधन
अमेरिका के 22 वर्षीय कंट्री सिंगर सीजे बीच की 7 नवंबर को कार हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार रात पनासिया के एक रेस्टोरेंट में परफॉर्म करने के कुछ घंटे बाद दुर्घटना का शिकार हुए। उनकी कार सड़क से उतरकर कई पेड़ों से टकरा गई। उनके पिता चार्ल्स बीच ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए निधन की पुष्टि की।