कोटक महिंद्रा बैंक के CEO और MD अशोक वसवानी छोड़ेंगे अपना पद
कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ अशोक वसवानी ने 31 दिसंबर को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा इस पद पर नहीं रहने का फैसला किया है। बैंक के निदेशक मंडल ने उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बकौल बैंक, नए एमडी-सीईओ की नियुक्ति नियामकीय समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी।