कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 10% बढ़कर ₹4,701 करोड़ रहा

कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 10.22% बढ़कर ₹4,701 करोड़ रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में करीब ₹4,265 करोड़ रहा था। वहीं, बैंक की कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर ₹16,050 करोड़ रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹14,096 करोड़ थी।

Load More