कोटक महिंद्रा बैंक ने पारितोष कश्यप को प्रमोट कर बनाया कार्यकारी निदेशक
कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को वर्तमान में समूह के अध्यक्ष पारितोष कश्यप को प्रमोट कर कार्यकारी निदेशक बना दिया है। कश्यप कोटक समूह के साथ 3 दशकों से अधिक समय से जुड़े हैं और 2022 से थोक बैंकिंग व्यवसाय का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, बैंक की उप-प्रबंध निदेशक शांति एकंबरम 31 अक्टूबर को पद से रिटायर होंगी।