कोटक महिंद्रा बैंक ने बंद किया यह क्रेडिट कार्ड, अब क्या करेंगे कार्ड होल्डर्स?
कोटक महिंद्रा बैंक ने 10 जुलाई से मिंत्रा को-ब्रैंडेड क्रेडिट कार्ड को बंद कर दिया है। बैंक ने कहा है कि मौजूदा मिंत्रा कार्ड होल्डर्स के कार्ड्स को 'कोटक लीग प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड' में बदला जाएगा। बकौल बैंक, इस कार्ड में मिंत्रा से जुड़े लाभ शामिल नहीं होंगे और यह लाइफस्टाइल रिवॉर्ड्स ऐंड माइलस्टोन बेनिफिट्स पर आधारित होगा।