कोटक महिंद्रा बैंक पर लगा पंचकूला नगर निगम से जुड़े ₹160 करोड़ के FD फ्रॉड का आरोप
कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला (हरियाणा) शाखा में पंचकूला नगर निगम के करीब ₹160 करोड़ के घोटाला का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस ब्रांच में नगर निगम की 16 एफडी थी और इन को एसबीआई बैंक से ट्रांसफर करवाया गया था लेकिन अब सामने आ रहा है कि 5 एफडी का बैंक में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।