कैटरीना कैफ को पाकिस्तानी ने कहा- विक्की की अम्मा; अली ज़फर ने कहा- पहले अपने अंदर झांको
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर एजाज वारिस ने एक वीडियो जारी कर कैटरीना कैफ का मज़ाक उड़ाया और उन्हें विक्की की 'अम्मा' तक कह दिया। इस पर उनकी भारी आलोचना हुई। पाकिस्तानी ऐक्टर अली ज़फर ने लोगों से करुणामय होने की अपील करते हुए कहा कि पुरुषों को दूसरों की निजी ज़िंदगी पर टिप्पणी करने से पहले खुद को देखना चाहिए।