कीड़ों का शिकार कर उनके अंगों का अपने लिए कवच बना लेता है यह कैटरपिलर
हवाई के ओआहू द्वीप में पाया जाने वाला दुर्लभ मांसाहारी कैटरपिलर दूसरे कीड़ों का शिकार कर उनके अंगों जैसे चींटी के सिर और मक्खी के पंखों से अपना कवच बना लेता है। एक शोधकर्ता के अनुसार, 'बोन कलेक्टर' नाम का यह कैटरपिलर बहुत सी अजीब हरकतें करता है। कैटरपिलर संभवत: खुद को छिपाने के लिए ऐसा करता है।