कोडी टेक्नोलैब के शेयरों में आई तूफानी तेज़ी, एक साल में ₹169 से बढ़कर ₹3,886 पर पहुंचा भाव
कोडी टेक्नोलैब के शेयरों में तूफानी तेज़ी देखने को मिली है। एनएसई पर कंपनी के एक शेयर की कीमत 27 सितंबर 2023 को ₹169 थी जो मंगलवार को ₹3,886 पर पहुंच गई। गौरतलब है कि कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹4,175 प्रति शेयर है जबकि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर ₹169 प्रति शेयर है।