कंडक्टर के 4 मिनट के टॉयलेट ब्रेक पर जाने से दक्षिण कोरिया में 125 ट्रेनें हुईं लेट
दक्षिण कोरिया के एक सबवे स्टेशन में बीते दिनों एक कंडक्टर के टॉयलेट ब्रेक पर जाने से करीब 125 ट्रेनें लेट हो गईं। सियोल मेट्रो ने बताया कि कंडक्टर करीब 4 मिनट 16 सेकेंड के लिए ब्रेक पर गया था जिससे कई ट्रेनें तय समय से 20 मिनट लेट पहुंचीं। बकौल मेट्रो, इससे यात्रियों को ज़्यादा समस्या नहीं हुई।