किडनी में परेशानी होने पर बॉडी में दिखते हैं कौन-कौनसे लक्षण?
नैशनल किडनी फाउंडेशन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जोसेफ वसालोटी के अनुसार, किडनी की बीमारी से पीड़ित सिर्फ 10% लोगों को ही परेशानी का पता होता है। डॉक्टर के मुताबिक, बहुत अधिक थकान होना, भूख कम लगना, यूरिन अधिक डिस्चार्ज होना, आंखो के पास सूजन होना किडनी की परेशानी से जुड़े बॉडी में दिखने वाले संकेत हैं।