कुणाल कामरा की FIR रद्द करने की मांग पर बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर 'विवादित टिप्पणी' करने के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। शिकायतकर्ता विधायक मुरजी पटेल और राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए जस्टिस सारंग कोटवाल और एसडी मोदक की बेंच ने 16 अप्रैल से पहले जवाब देने को कहा है।