कुणाल कामरा से पुलिस ने किया संपर्क, उन्होंने कहा- शिंदे पर जोक को लेकर पछतावा नहीं
'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोक करने के मामले में पुलिस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा से संपर्क किया है। बकौल कुणाल, उन्हें कोई पछतावा नहीं है और कोर्ट के कहने पर ही वह माफी मांगेंगे। महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम के मुताबिक, कुणाल के कॉल डेटा रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट की जांच की जाएगी।