कॉमेडी में जासूसी का तड़का! कैसी है कुणाल खेमू की ‘वाइब’?
कुणाल खेमू निर्देशित स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' शुक्रवार को सिनेमाघरों मे रिलीज़ हुई। प्रीति ज़िंटा और स्पर्श श्रीवास्तव अभिनीत फिल्म को लेकर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्म के फर्स्ट हाफ में कुछ पंच हैं, लेकिन सेकंड हाफ खिंचा हुआ लगता है। वहीं, एक अन्य दर्शक ने लिखा कि एक्टिंग और म्यूज़िक अच्छा है, पर कहानी बिखरी हुई है।