कुणाल शाह ने औसत भारतीयों की आय की टॉप 1% से तुलना का डेटा किया शेयर
उद्यमी कुणाल शाह ने भारतीयों की कमाई में असमानता का डेटा X पर शेयर किया है। वर्ल्ड इनइक्वॉलिटी लैब रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में औसत भारतीय की औसत कमाई ₹2,34,551 जबकि टॉप के 1% की कमाई ₹53 लाख थी। सबसे अमीर भारतीयों ने औसतन ₹48.52 करोड़, निचले तबके के 50% ने ₹71,163 और मिडल क्लास के 40% ने ₹1,65,273 कमाए।