कृति सेनन की रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर हुई आलोचना, ड्रेस और पालतू कुत्ते पर छिड़ी बहस
एक ज्वेलरी ब्रैंड के लिए रक्षाबंधन के विज्ञापन को लेकर ऐक्ट्रेस कृति सेनन की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया यूज़र्स कृति की ड्रेस और पालतू कुत्ते को राखी बांधने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एक यूज़र ने कृति की डीप वी-नेक ब्लाउज़ को लेकर कहा, "परिवार के साथ राखी मनाते समय कौनसी बहन ऐसी ड्रेस पहनेगी?"