कृति सेनन ने 'डॉटर डे' पर लिखा नोट, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
अभिनेत्री कृति सेनन ने 'डॉटर्स डे' पर एक नोट शेयर कर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 'डॉटर्स-डे' तब मनाना चाहिए जब महिलाएं अंधेरा होने के बाद पार्क में बैठ सकें/पसंद के कपड़े पहन सकें/बिना डर के सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकें। बकौल कृति, लाइव लोकेशन शेयर करना और पेपर स्प्रे रखना जीवनशैली बन चुका है।