कृति सेनन ने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मनाई दिवाली, शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने घरवालों, दोस्तों और कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ दिवाली मनाई और उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीर में कबीर बहिया के दिखने के बाद एक बार फिर अफवाहें तेज़ हो गई हैं कि कृति उन्हें डेट कर रही हैं। तस्वीरों में कृति के माता-पिता व बहन नुपुर सेनन भी दिख रहे हैं।