कृति सेनन ने शेयर किया रोने के सीन के बाद वाला वीडियो, कहा- 10 घंटे सोना पड़ेगा
अभिनेत्री कृति सेनन ने रोने के एक सीन के बाद इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "रोने के सीन के बाद आंखें ऐसी हो जाती हैं। अब कम-से-कम 10 घंटे तो सोना ही पड़ेगा।" कृति हालिया फिल्म 'दो पत्ती' में दिखी थीं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में काजोल भी हैं।