कृति सेनन पर तंज़ कसने वाले वीडियो पर लाइक करने के बाद यामी गौतम ने दी सफाई
ऐक्ट्रेस यामी गौतम ने उस वीडियो को लाइक करने को लेकर सफाई दी है जिसमें ऐक्ट्रेस कृति सेनन के अवॉर्ड जीतने पर तंज़ कसा गया था। यामी ने कहा, "मैंने जानबूझकर लाइक नहीं किया। वह गलती से हुआ होगा।" उन्होंने कहा, "मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी पीआर का सहारा नहीं लिया है और हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है।"