कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा था; 15 वर्षीय लड़का आखिरी स्टेज के रेबीज़ से कैसे हुआ ठीक?
मिर्ज़ापुर (यूपी) का 15-वर्षीय करन दिसंबर में कुत्ते के काटने के बाद समय पर रेबीज़ का इंजेक्शन नहीं लगवा सका और चार महीने बाद वह पानी से डरने लगा और कुत्ते की तरह भौंकने लगा। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया था। बाद में उसे एंटी-रेबीज़ वैक्सीन की 7-खुराकें दी गईं जिसके बाद वह पूरी तरह ठीक हो गया।