कुत्ते ने 'कुली' का काम करके चीन में 3 दिन में कमाए ₹23 लाख
चीन के लिजिआंग में हकीमी नामक हस्की कुत्ता इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। दरअसल, हकीमी एक होमस्टे में पर्यटकों का सामान ढोने का काम करता है और उसने 3 दिनों में करीब ₹23 लाख की कमाई की है। हकीमी और होमस्टे की मालकिन ने कहा, "पर्यटक यहां खासतौर पर हकीमी के लिए आते हैं...उससे सामान उठवाने की डिमांड करते हैं।"