कुत्ते ने तेंदुए के बारे में किया आगाह, उसे बंधा हुआ छोड़ भाग निकले लोग; लड़ते हुए गंवाई जान
गुजरात के नवसारी में एक डॉक्टर के कुत्ते ने तेंदुए से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। कुत्ते ने डॉक्टर के स्टाफ को तेंदुए के बारे में आगाह किया था लेकिन वे कुत्ते को बिना खोले ही भाग गए। इस जर्मन शेफर्ड कुत्ते की पसलियों और छाती पर चोटें आई थीं और तेंदुए ने उसका मांस नोच लिया था।