कुत्ते ने यूएस में गलती से ऑन कर दिया स्टोव, मकान में लग गई आग
कोलोराडो (अमेरिका) में 26 जून को एक कुत्ते के गलती से स्टोव ऑन करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके बाद मकान में आग लग गई थी। हालांकि घर में एप्पल होम पॉड की वजह से मालिक को इसकी खबर मिल गई। वह किचन में गया और दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी।