कुत्ते-बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को घर में रखने से कौन-कौनसी बीमारियां फैल सकती हैं?
एक स्टडी के मुताबिक, कुत्ते-बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को रखने वाले लोगों के इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का शिकार होने का खतरा अधिक रहता है। इसमें पेट दर्द, बेचैनी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। बकौल स्टडी, पालतू जानवरों के मल व डैंड्रफ में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो ना सिर्फ छूने से बल्कि सांस के ज़रिए भी फैलते हैं।