कुत्ता ले जा रहा था कटा हुआ हाथ, हथेली से लेकर आंत तक बरामद; कर्नाटक से आया चौंकाने वाला केस
तुमकुरु (कर्नाटक) में एक आवारा कुत्ते के मुंह में कटा हुआ हाथ दिखने के बाद पुलिस को 3-किलोमीटर के दायरे में 5 अलग-अलग ठिकानों पर हथेलियां और आंत समेत 5 मानव अंग मिले हैं। शव महिला का हो सकता है लेकिन पुलिस को अभी तक सिर नहीं मिला है। हालांकि, बोन और टिश्यू एग्ज़ामिनेशन के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।