'पिछली सरकार के घोटाले उजागर करेंगे', किताब घोटाले के आरोपों पर आशीष सूद का AAP पर पलटवार
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने AAP के पाठ्यपुस्तक घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए टेंडर दस्तावेज़ और किताबें पेश की हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने किताबें ₹28.61 में खरीदीं जबकि AAP सरकार ने ₹55-133 में खरीदी थीं। साथ ही उन्होंने AAP के कार्यकाल के कथित घोटाले उजागर करने का एलान किया है।