किताब न लाने पर दिल्ली में 10 वर्षीय छात्रा को धूप में खड़ा रखा गया, इलाज के दौरान हुई मौत
विनोद नगर (दिल्ली) में एक सरकारी स्कूल की 10-वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिवार का आरोप है कि किताब न लाने पर उसे धूप में घंटों खड़ा रखा गया था। छात्रा की मां ने कहा, "बेटी को टॉर्चर किया गया जिससे वह डिप्रेशन में गई।" बच्ची की मौत 27 अगस्त को हुई थी।