कुतुब मीनार हटा दो, यहां बाबर व अकबर जैसे नाम रखने की क्या ज़रूरत: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान 'ताजमहल व लाल किला भी मुस्लिमों ने बनाया, उसे भी तोड़ दो' पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "लाल किले के अंदर कोई सबूत होगा तो वो भी कोर्ट जाएगा। कुतुब मीनार हटा देना चाहिए, यहां बाबर, अकबर व हुमायूं जैसे नाम रखने की क्या ज़रूरत है।"