कितना खतरनाक हो सकता था वायुसेना के लड़ाकू विमान द्वारा गलती से गिराया गया एयर स्टोर?
वायुसेना के लड़ाकू विमान ने अनजाने में पोखरण के पास एक एयर स्टोर गिरा दिया था। एयर स्टोर आमतौर पर फाइटर जेट्स पर माउंट किया गया खास कंटेनर/उपकरण होता है जिसमें बम/मिसाइलें/ईंधन आदि होता है। विस्फोटक वाला एयर स्टोर ब्लास्ट होने पर जानमाल की हानि हो सकती है जबकि ईंधन भरे एयर स्टोर के गिरने से आग लग सकती है।