कितने तरह के होते हैं यूट्यूब प्ले बटन और कब मिलता है कौन-सा बटन?
क्रिएटर्स को यूट्यूब 4 क्रिएटर अवॉर्ड (प्ले बटन) देता है जिनमें सिल्वर अवॉर्ड, गोल्ड अवॉर्ड, डायमंड अवॉर्ड और रेड डायमंड अवॉर्ड शामिल हैं। 1 लाख सब्सक्राइबर्स पर सिल्वर अवॉर्ड, 10 लाख सब्सक्राइबर्स पर गोल्ड अवॉर्ड, 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर डायमंड अवॉर्ड और 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर रेड डायमंड अवॉर्ड दिया जाता है। इसके लिए कुछ शर्तें भी होती हैं।