कितने दिनों के अंतराल पर साफ कर लेनी चाहिए किचन की चिमनी और साफ न करने पर क्या होगा?
ग्लेन अप्लायंसेस के सीओओ रिंटू दासगुप्ता के मुताबिक, बैफल फिल्टर वाली चिमनी के फ़िल्टर को 14-25 दिनों में धोना चाहिए। नारायणा हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. पीयूष गोयल ने कहा, "गंदी चिमनी घर के अंदर की हवा की क्वॉलिटी खराब कर सकती है। लोगों को खांसी, गले में जलन, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।"