कांवड़ यात्रा हिंदू धर्म की एक पवित्र यात्रा होती है जो भगवान शिव के भक्तों द्वारा सावन के महीने में की जाती है। कांवड़ यात्रा 4 प्रकार की होती है जिसमें साधारण कांवड़, डाक कांवड़, खड़ी कांवड़ और दांडी कांवड़ यात्रा शामिल है। डाक कांवड़ में जल लेने के बाद बिना आराम किए दौड़ते हुए यात्रा पूरी की जाती है।