कितने पढ़े-लिखे थे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह?
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक और 1957 में ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की। डॉ. सिंह ने 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में शिक्षक के रूप में कार्य किया।