कितनी पढ़ी-लिखी हैं कुमार विश्वास की पत्नी जिन्होंने छोड़ा है RPSC सदस्य का पद?
कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने एमए (भूगोल) और पीएचडी की पढ़ाई की है। गौरतलब है कि आरपीएससी सदस्यों का मासिक वेतन करीब ₹2.05 लाख है जिसमें डीए, एचआरए और अन्य भत्ते शामिल होते हैं। आरपीएससी सदस्यों को मेडिकल बीमा भी मिलता है।