क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह 8वीं पास हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। वहीं, प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रैजुएशन किया है और नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।