कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की भावी सीएम आतिशी और कैसा है उनका राजनीतिक करियर?
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज (दिल्ली) से इतिहास में ग्रैजुएशन व ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की थी। वह 2019 में 'आप' की पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र इकाई की प्रभारी बनीं और मार्च 2023 में दिल्ली की मंत्री बनी थीं। वह मनीष सिसोदिया के दिल्ली के शिक्षा मंत्री रहते उनकी सलाहकार रह चुकी हैं।