कितने पढ़े-लिखे हैं बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बनने जा रहे सुवेंदु?
पश्चिम बंगाल में 2 लगातार विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सुवेंदु के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी उच्चतम शैक्षणिक योग्यता एमए (रबींद्र भारती यूनिवर्सिटी- 2011) है। नेटवर्थ की बात करें तो सुवेंदु ने चुनाव में ₹85.87 लाख की संपत्ति घोषित की थी।