कितने पढ़े-लिखे हैं सोनम वांगचुक? शुरुआती 9 साल नहीं गए थे स्कूल
ऐक्टिविस्ट-इनोवेटर सोनम वांगचुक का जन्म 1966 में लद्दाख के एक गांव में हुआ, जहां स्कूल नहीं था। शुरुआती 9 साल उन्हें उनकी मां ने ही पढ़ाया जिसके बाद वह दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय में पढ़े। उन्होंने 1987 में NIT श्रीनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली और फिर फ्रांस में अर्थन आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर पर्यावरण-अनुकूल निर्माण तकनीक सीखी।