कितने बजे शुरू होगा IPL 2025 का मेगा ऑक्शन और कहां इसे देख सकेंगे लाइव?
सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर 2024 को आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्यक्रम सऊदी अरब के समयानुसार दोपहर 12:30 बजे जबकि भारत के समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। वहीं, इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप पर लाइव देखा जा सकेगा।