कितने लोगों को मिल सकता है एक नोबेल पुरस्कार और क्या इसे मरणोपरांत भी दिया जा सकता है?
एक नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन व्यक्तियों को मिल सकता है या नोबेल शांति पुरस्कार के मामले में इसे किसी संगठन को भी दिया जा सकता है। वहीं, नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जा सकता है। हालांकि, 1974 से नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद पाने वाले की मौत होने पर भी उन्हें यह पुरस्कार दिया जा सकता है।