कितनी संपत्ति के मालिक हैं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र की कोपरी-पचपाखड़ी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। शिंदे के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास ₹2,600 नकद समेत ₹1.44 करोड़ की चल और ₹13.38 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, साल 2019-20 में उनकी आय ₹44.81 लाख थी जो 2023-24 में घटकर ₹34.81 लाख हो गई है।