कितनी संपत्ति की मालकिन हैं वायनाड से उप-चुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी?
वायनाड (केरल) लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रियंका के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास ₹4.24 करोड़ की चल संपत्ति है जिसमें ₹52,000 नकद, बैंक खातों में करीब ₹3.67 लाख और ₹1.15 करोड़ का सोना आदि शामिल हैं। उनके पास ₹7.74 करोड़ की अचल संपत्ति है।