कितने सिम कार्ड अपने नाम पर रख सकता है व्यक्ति और उल्लंघन पर कितना देना पड़ सकता है जुर्माना?
ग्रांट थॉर्नटन भारत के पार्टनर नितिन अरोड़ा के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति अधिकतम सिम कार्ड लिमिट 6 जबकि बाकी टेलीकॉम सर्कल में यह सीमा 9 निर्धारित है। बकौल अरोड़ा, निर्धारित सीमा से अधिक सिम कार्ड रखने पर पहली बार ₹50,000 तक और उसके बाद ₹2 लाख तक का जुर्माना लग सकता है।