कितना सुरक्षित होता है मोबाइल फोन में हर समय ब्लूटुथ और लोकेशन को ऑन रखना?
सेफ सिक्योरिटी के सीईओ साकेत मोदी ने एक पॉडकास्ट में 'क्या हमेशा ब्लूटुथ/एयरड्रॉप ऑन रखने से परेशानी हो सकती है' सवाल पर कहा है कि इससे सिस्टम आसानी से हैक हो सकता है। उन्होंने 'क्या हमेशा लोकेशन ऑन रखना सुरक्षित है'? पर कहा, "लोकेशन हमेशा ऑन रखने से ज़्यादा खतरनाक ऐप्स को हमेशा लोकेशन ऐक्सेस करने की अनुमति देना है।"