कितनी है 44 वर्ष की हुईं प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ?
कोइमोई के मुताबिक, शनिवार को 44-वर्ष की हुईं ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस की अनुमानित नेटवर्थ ₹583 करोड़ है जबकि उनके पति निक जोनस की संपत्ति करीब ₹666 करोड़ बताई जाती है। प्रियंका भारत की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, महेश बाबू की फिल्म के लिए उनकी फीस ₹30 करोड़ और सिटाडेल के लिए करीब ₹41 करोड़ है।