कितनी है एआर रहमान की नेटवर्थ जिनका अपनी पत्नी से होने जा रहा है तलाक?
ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा रहमान ने तलाक लेने का फैसला किया है। बकौल रिपोर्ट्स, रहमान की नेटवर्थ लगभग ₹2,000 करोड़ है जो ₹3 करोड़/गाना फीस लेते हैं। सायरा सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के तहत गुज़ारा भत्ता मांग सकेंगी जिसमें कहा गया था कि मुस्लिम महिला अपने पति से गुज़ारा भत्ता मांगने की हकदार है।