रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडियन 28 वर्षीय समय रैना की नेटवर्थ करीब ₹140-195 करोड़ के आसपास है। बकौल रिपोर्ट्स, समय की आय का सबसे बड़ा स्रोत यूट्यूब है जिससे वह महीने में करोड़ों रुपए कमाते हैं। इसके अलावा उनकी कमाई के स्रोतों में लाइव स्टैंड-अप शो, कॉमेडी टूर, ब्रैंड एंडोर्समेंट्स, पार्टनरशिप्स, स्पॉन्सरशिप्स आदि भी शामिल हैं।