रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर गोविंदा की नेटवर्थ ₹150 करोड़ से अधिक है। बकौल रिपोर्ट्स, उनके पास मुंबई में 3 आलीशान बंगले, टोयोटा फॉर्च्यूनर व मर्सिडीज़ जैसी कई गाड़ियां हैं और वह सालाना करीब ₹12 करोड़ की कमाई करते हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शादी के 37 साल बाद कथित तौर पर तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं।